दिल्ली में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज भी हो सकती है बारिश

Edited By vasudha,Updated: 23 Jan, 2019 01:30 PM

weather department has alert to rain in delhi

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के साथ सर्दी वापिस आ गई है। बुधवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के अनुसार आज फिर हल्की बारिश हो सकती है...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के साथ सर्दी वापिस आ गई है। बुधवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार आज फिर हल्की बारिश हो सकती है। 
PunjabKesari

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  उन्होंने बताया कि सुबह हवा में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। 
PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि आज दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी रेलवे ने बताया कि उत्तर जाने वाली 21 ट्रेनें खराब मौसम के कारण तय समय से देरी से चल रही हैं।      

PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!