जो लोग गांधी के बारे में नहीं जानते वे NRC की बात करते हैं: कांग्रेस

Edited By Anil dev,Updated: 02 Oct, 2019 04:47 PM

west bengal congress somen mitra bjp nrc mahatma gandhi

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्र ने बुधवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग महात्मा गांधी के सिद्धांतों को नहीं समझते, वे एनआरसी की बात करते हैं और मुस्लिमों को देश से बाहर भगा रहे हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्र ने बुधवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग महात्मा गांधी के सिद्धांतों को नहीं समझते, वे एनआरसी की बात करते हैं और मुस्लिमों को देश से बाहर भगा रहे हैं। भाजपा ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता कांग्रेस की निजी संपत्ति नहीं हैं। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सुबोध मलिक चौराहे से मायो रोड स्थित गांधी प्रतिमा तक मार्च में भाग लेने वाले मित्र ने कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार और केंद्र की भाजपा नीत सरकार महात्मा गांधी के सिद्धांतों को नहीं समझतीं। 

मित्र ने संवाददाताओं से कहा, उन्हें गांधीजी और उनके संघर्ष का सम्मान करने का बहाना बंद कर देना चाहिए। जो लोग गांधीजी को नहीं समझते वे राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की बात करते हैं, मुस्लिमों को बाहर भगा रहे हैं और देश में सांप्रदायिक विभाजन कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी पूरी जिंदगी सांप्रदायिक सौहार्द के लिए लड़ते रहे लेकिन जो लोग केंद्र और राज्य में सत्ता में हैं, वे अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सौहार्द को नष्ट करने पर तुले हुए हैं। 

मित्र के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा, महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। कांग्रेस को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए कि गांधीजी और पार्टी एक-दूसरे के पर्याय हैं। यह सच नहीं है।उन्होंने कहा, हमें गांधी जी पर कांग्रेस से सबक सीखने की जरूरत नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!