IPL Mega Trade Rumors: क्या KKR के नए कप्तान बनेंगे Hardik Pandya? ट्रेड की अटकलें हुई तेज

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 08:59 AM

will hardik pandya become kkr new captain

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले खिलाड़ी ट्रेडिंग और टीम बदलावों को लेकर बाजार गर्म है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों के अनुसार...

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले खिलाड़ी ट्रेडिंग और टीम बदलावों को लेकर बाजार गर्म है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों के अनुसार हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा बन सकते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें KKR की कप्तानी सौंपे जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

KKR द्वारा नए कप्तान की खोज के पीछे मुख्य वजह टीम के पिछले कप्तान अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेना है। रहाणे के संन्यास के बाद से ही KKR प्रबंधन एक अनुभवी और आक्रामक ऑलराउंडर कप्तान की तलाश में है।

रिपोर्ट्स का दावा है कि केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर 'ऑल-कैश ट्रेड डील' (All-Cash Trade Deal) हो सकती है। इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि हार्दिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो सकते हैं लेकिन अब केकेआर के साथ उनके ट्रेड की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश बनी आफत: जगतपुर में उफनते नाले में गिरे 3 स्कूली छात्र, राहगीरों ने बचाई जान

हार्दिक पांड्या की कप्तानी यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। गुजरात टाइटंस (GT) के साथ 2022 और 2023 में सफल कप्तानी करने और टीम को खिताब दिलाने के बाद हार्दिक 2024 में एक कैश-ट्रेड के जरिए अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस लौटे थे। 5 बार की चैंपियन टीम एमआई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाया था। हालांकि उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जिसके बाद से ही उनके टीम से अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

हालिया चर्चाओं के बावजूद न तो मुंबई इंडियंस, न ही कोलकाता नाइट राइडर्स और न ही खुद हार्दिक पांड्या की तरफ से इस ट्रेड या टीम बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि (Official Confirmation) की गई है। इसलिए जब तक फ्रेंचाइजी की ओर से औपचारिक बयान जारी नहीं होता, तब तक इसे सिर्फ एक बड़ा क्रिकेटिया कयास (Speculation) ही माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!