Edited By Seema Sharma,Updated: 03 Sep, 2018 08:27 AM
सामाजिक संस्था प्रजा फाऊंडेशन ने दिल्ली के 28,624 नागरिकों में एक सर्वे कराया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछा गया। इसका परिणाम आया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में भ्रष्टाचार में 10 प्रतिशत की कमी आई है।
नेशनल डेस्कः सामाजिक संस्था प्रजा फाऊंडेशन ने दिल्ली के 28,624 नागरिकों में एक सर्वे कराया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछा गया। इसका परिणाम आया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में भ्रष्टाचार में 10 प्रतिशत की कमी आई है। ‘आप’ सरकार के कामकाज को 55.39 अंक मिले। 2016 में ये 58.83 अंक थे जो 2018 से कम हैं, फिर भी इतने कम नहीं कि जिससे यह कहा जाए कि जनता इस सरकार को खारिज कर देगी।
2018 में विधायकों के कामकाज को 55.94 अंक मिले हैं। इसके बारे में आम आदमी पार्टी के नेता अनूप का कहना है कि दिल्ली में विपक्षी दलों द्वारा ‘आप’ सरकार व ‘आप’ नेताओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के बावजूद पार्टी की (आम आदमी पार्टी) साख कम नहीं हुई है।
उसके बारे में जिलाधिकार संस्था के सचिव कैलाश गोदुका का कहना है कि प्रजा फाऊंडेशन संस्था द्वारा कराए गए इस सर्वे के परिणाम से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों में से 3 सीटें जीत सकती है। यदि कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ी तो 5 सीटें जीत सकती है। इसी तरह से दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर सरकार बनाने लायक विधानसभा सीटें ला सकती है।