बिहार में गेम चेंजर साबित हो सकती हैं महिला वोटर

Edited By Mahima,Updated: 19 Mar, 2024 09:34 AM

women voters can prove to be a game changer

आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की महिला वोटर गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। इस बार 3 करोड़ 64 लाख 01 हजार 903 महिला मतदान करेंगी। इनकी संख्या अक्टूबर 2023 में 3 करोड़ 57 लाख 71 हजार 306 थी।

नेशनल डेस्क: आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की महिला वोटर गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। इस बार 3 करोड़ 64 लाख 01 हजार 903 महिला मतदान करेंगी। इनकी संख्या अक्टूबर 2023 में 3 करोड़ 57 लाख 71 हजार 306 थी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद संख्या में 6 लाख 30 हजार 597 की बढ़ोतरी हुई। 2019 में यह 3 करोड़ 35 लाख 25 हजार 722 थी। पुरुषों की तुलना महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

महिलाओं की शिक्षा स्थिति बेहतर
बता दें कि 2014 में 28 सीटें ऐसी थी जहां महिला का वोट प्रतिशत पुरुषों से अधिक था। इनमें कटिहार, सुपौल, किशनगंज आदि है। बहीं, 2019 में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद और गया क्षेत्रों को छोड़ कर शेष सभी 32 सीटों पर महिलाओं ने अधिक मतदान किया था। जानकार इसे बिहार में महिलाओं की शिक्षा की बेहतर हुई स्थिति और आयी जागरूकता का नतीजा बताते हैं।

2019 में 58 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थी। महिलाओं का वोट अधिक होने पर भी वे तीन सीट शिवहर से भाजपा की रमा देवी, वैशाली से लोजपा की वीणा देवी और सीवान से जदयू की कविता सिंह जीत सकीं। वहीं, 2019 में महिलाओं ने 4.00 प्रतिशत अधिक मतदान किया था। इस वर्ष 55.26 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने जबकि 59.92 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया था। 2014 में मुंगेर से लोजपा की बीणा देवी, शिवहर से भाजपा की रमा देवी, सुपौल से कांग्रेस की रंजीता रंजन ने जीत दर्ज की थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!