यमुना का जलस्तर बढ़ा, पुराने यमुना पुल पर यातायात बंद

Edited By Yaspal,Updated: 29 Jul, 2018 09:44 PM

yamuna water level up traffic on old yamuna bridge closed

यमुना नदी के खतरे के निशान के पार जाने के एक दिन बाद भी लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण आज पुराने यमुना पुल पर ट्रैफिक रोक दिया गया।

नई दिल्लीः यमुना नदी के खतरे के निशान के पार जाने के एक दिन बाद भी लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण आज पुराने यमुना पुल पर ट्रैफिक रोक दिया गया। दिल्ली सरकार ने नदी की स्थिति पर नजर रखने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष और चौबीसों घंटे काम करने वाले आपात संचालन केंद्र स्थापित किये हैं।

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते रहने पर पुराने पुल पर यातायात बंद करने का आदेश जारी किया गया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शहर के निचले इलाके से लोगों को हटाने के काम का जायजा लिया और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की। यमुना आज शाम 205.5 मीटर पर बह रही थी और खतरे का निशान 204.83 मीटर है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!