मदुरै में दीपक जलाने से रोकने पर बरसे योगी, तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना

Edited By Updated: 29 Nov, 2026 07:51 PM

yogi lashes out over being prevented from lighting a lamp in madurai

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदुरै के निकट तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने के विवाद में उच्चतम न्यायालय के आदेश की अनदेखी करने का तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि वहां की सरकार को धार्मिक आस्था की तुलना में...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदुरै के निकट तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने के विवाद में उच्चतम न्यायालय के आदेश की अनदेखी करने का तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि वहां की सरकार को धार्मिक आस्था की तुलना में अपने वोट बैंक की अधिक चिंता है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने इस घटना की तुलना अयोध्या में हुए दीपोत्सव से की, जहां 36 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए गए थे। उन्होंने पूछा कि अगर तमिलनाडु में भाजपा की सरकार होती तो क्या कोई मदुरै के निकट दीपक जलाने से लोगों को रोक पाता।

एक बयान के मुताबिक, आदित्यनाथ ने कहा, ''वहां की सरकार का डीएनए समाजवादी पार्टी के डीएनए जैसा है और संस्कृति कांग्रेस की है। उन्हें केवल अपने वोट बैंक की चिंता है, आस्था की नहीं।" मुख्यमंत्री ने कहा, ''दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में 36 लाख से अधिक दीये जलाए गए, लेकिन तमिलनाडु में मदुरै के निकट लोगों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद दीपक जलाने की अनुमति नहीं दी गई।'' यह विवाद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम अनुष्ठान से जुड़ा है, जहां सिकंदर बादशाह दरगाह के पास 'दीपथून' नाम से विख्यात एक शिला स्तंभ पर पारंपरिक दीया जलाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमिलनाडु सरकार पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आपकी आस्था की नहीं, बल्कि अपने वोट बैंक की चिंता है। आदित्यनाथ ने कई यूरोपीय देशों में दंगे, आगजनी, तोड़फोड़ और लूट का जिक्र करते हुए उनकी तुलना उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से की। उन्होंने कहा, ''पूरे यूरोप में कई देशों में दंगे हो रहे हैं। हर जगह अफरा-तफरी है। हर दिन आगजनी, तोड़फोड़ और लूट की घटनाएं होती हैं। कई यूरोपीय देशों की आबादी के बराबर उत्तर प्रदेश की आबादी है। यहां कोई लूट, कर्फ्यू और दंगा नहीं है। उत्तर प्रदेश में सब चंगा है, क्योंकि यहां भाजपा की सरकार है।''

मुख्यमंत्री ने लोगों से एकजुट रहने और उन लोगों को अवसर देने की अपील की, जो गरीबों के लिए काम कर रहे हैं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 502 करोड़ रुपये लागत वाली 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वह 17,650 करोड़ रुपये के नए निवेश के लिए सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने के भी साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित निवेश से करीब 50,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार पैदा होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!