Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jun, 2017 03:27 PM
लगातार बढ़ती जा रही उमस और धूप की तपिश के कारण चिलचिलाती गर्मी से दिल्लीवासी बिलबिलाने लगे ...
नई दिल्ली : लगातार बढ़ती जा रही उमस और धूप की तपिश के कारण चिलचिलाती गर्मी से दिल्लीवासी बिलबिलाने लगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह की शुरुआत उमस भरी गर्मी के साथ हुयी और इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां कल न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था जिसमें आज 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कल लोगों को और ज्यादा उमस भरी गर्मी का सामना कर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कल अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली थी।