Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 12:56 PM
दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में दिल्ली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। असल में रात करीब 1 बजे अभिषेक नाम का 21 साल का शख्स जो ओला कैब चलाता है और डीजे का भी काम करता है, ये बाईक पर जा रहा था
नई दिल्ली। दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में दिल्ली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। असल में रात करीब 1 बजे अभिषेक नाम का 21 साल का शख्स जो ओला कैब चलाता था और डीजे का भी काम करता था। उसकी दो पुलिस बैरिकेड के बीच लगी तार में फंसकर मौत हो गई।
दरअसल उस इलाके में पुलिस ने 4 बैरिकेड लगा रखे थे। जिसमें से दो बैरिकेड के बीच तार लगा रखा था जोड़ने के लिए, अभिषेक बाईक के साथ इसी तार के बीच आ गया और उसके गले में तार फस गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने केस दर्ज करते हुए नेताजी सुभाष प्लेस एसएचओ अरविन्द को लाइन हाजिर कर दिया है और 4 बीट कांस्टेबल्स और डिवीजन वालो को सस्पेंड कर दिया है।