Edited By Murari Sharan,Updated: 25 Apr, 2020 08:28 PM
कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दिल्ली के अलग अलग कार्यालयों में कार्यरत करीब 500 सरकारी कर्मचारियों को इन दिनों दिल्ली-हरियाणा बार्डर से आवागमन के समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण...
नई दिल्ली/ डेस्क। कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दिल्ली के अलग अलग कार्यालयों में कार्यरत करीब 500 सरकारी कर्मचारियों को इन दिनों दिल्ली-हरियाणा बार्डर से आवागमन के समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर लंबा जाम लग जाता है। साथ ही कर्मचारियों से हर रोज पूछताछ करने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
डीएम दीपक शिंदे ने लिखा पत्र
इस बाबत शिकायत मिलने पर दिल्ली सरकार के उतरी राजस्व विभाग के डीएम दीपक शिंदे ने हरियाणा पुलिस के क्षेत्रीय सोनीपत पुलिस प्रशासन व दिल्ली पुलिस को पत्र लिख निवेदन किया है इसमें इन सभी कर्मचारियों के वाहन और नाम सहित जानकारी है।
जरूरी सामान वाले वाहनों को ना रोकने की कि अपील
डीएम शिंदे ने पत्र में यह भी कहा है कि जरूरी सामान वाले वाहनों को भी इस दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे वाहनों को ने रोका जाए। उत्तरी डीएम प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मचारियों की जानकारी सोनीपत व दिल्ली के क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को पत्र के माध्यम से दी है और कि इन्हें आते हुए जाते समय ने रोका जाए।