भारत-मालदीव के बीच पहली बार शुरू होगी फेरी सेवा

Edited By Pardeep,Updated: 09 Jun, 2019 01:46 AM

india maldives will start ferry service for the first time

भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिए एक फेरी सेवा शुरू करने पर शनिवार को सहमत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने दोनों देशों के आपसी संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया। दोनों...

मालेः भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिए एक फेरी सेवा शुरू करने पर शनिवार को सहमत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने दोनों देशों के आपसी संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
PunjabKesari
दोनों नेताओं ने केरल के कोच्चि तथा मालदीव की राजधानी माले के बीच यात्री तथा माल ढोने वाली एक फेरी सेवा शुरू करने के लिए अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसकी घोषणा मोदी की दो दिन की मालदीव यात्रा के दौरान की गई।
PunjabKesari
मोदी ने मालदीव की संसद को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं विशेष तौर पर खुश हूं कि हम दोनों देशों के बीच फेरी सेवा शुरू करने पर सहमत हुए हैं।'' समुद्री मार्ग से यात्री एवं माल ढोने की सुविधा विकसित करने को लेकर दोनों पक्षों ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि फेरी सेवा को लेकर मोदी और सोलेह के बीच चर्चा हुई।
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘यह पहला मौका है जब कोच्चि से माले तक यात्री एवं माल ढोने वाली फेरी सेवा शुरू कर भारत और मालदीव को सीधे तौर पर जोड़ रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने बुनियादी संरचना तैयार कर दोनों देशों के बीच संपर्क बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस संदर्भ में दोनों नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को फेरी सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया।'' उल्लेखनीय है कि दोबारा सत्ता में आने के बाद यह मोदी की पहली विदेश यात्रा है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!