लचर प्रदर्शन का कारण नहीं बता पाई दीपिका

Edited By ,Updated: 06 Aug, 2016 03:51 PM

rio olympic 2016  deepika kumari qualifying

तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रियो ओलिंपिक खेलों की तीरंदाजी की महिला टीम स्पर्धा में लचर प्रदर्शन पर हैरानी जताई जिसमें भारतीय टीम क्वालीफाईंग ...

रियो डि जिनेरियो : तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रियो ओलिंपिक खेलों की तीरंदाजी की महिला टीम स्पर्धा में लचर प्रदर्शन पर हैरानी जताई जिसमें भारतीय टीम क्वालीफाईंग में 7वें स्थान पर रही।  दीपिका 720 में से 640 अंक ही जुटा पाई जिससे वह 20वें स्थान पर रही जबकि अनुभवी बोम्बायला देवी लेशराम 638 अंक के साथ 24वें और लक्ष्मीरानी माझी 614 अंक लेकर 43वें स्थान पर रही।  
 
दीपिका ने कहा कि हवा को छोड़कर कुछ भी गलत नहीं था। इसे समझना मुश्किल है। मैंने तीर चलाया और वह चूक गया। निश्चित तौर पर मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी लेकिन अब इसको लेकर मैं कुछ भी नहीं कर सकती हूं।  इस खराब प्रदर्शन से भारत की पदक की संभावनाएं प्रभावित हुई है। शीर्ष 4 में रहने वाली टीमों को बाई दी गई है जबकि कुल 1892 अंक बनाने वाली भारतीय टीम को कल एलिमिनेशन दौर से गुजरना होगा।  
 
भारत अपने अभियान की शुरूआत कंबोडिया के खिलाफ करेगा जिसकी रैंकिंग दस है। यदि वे आगे बढऩे में सफल रहे तो भारत को क्वार्टर फाइनल में रूस और सैमीफाइनल में चीन से भिडऩा पड़ सकता है। राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका 30 तीर चलाने के बाद एक अंक की बढ़त पर थी लेकिन छठे दौर में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। तब उन्होंने 9, 9, 8, 8, 8, 7 के साथ कुल 49 स्कोर बनाया।  उनका सबसे खराब प्रदर्शन सातवें दौर के आखिरी तीर में रहा जिसमें वह लक्ष्य से पूरी तरह चूक गई और उन्हें कोई अंक नहीं मिला। दीपिका ने इसके बाद अच्छा प्रदर्शन किया और 30 तीरों में से 13 पर परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया लेकिन इससे वह 20वें नंबर पर ही आ पाई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!