पंजाब में भाजपा की नई टीम का ऐलान

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2016 02:00 AM

Vijay Sampla announced by the new team

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई की नई कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा कर दी गई। पार्टी के अध्यक्ष एवं...

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई की नई कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा कर दी गई। पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों का ऐलान करते हुए कहा कि नई टीम मेें आठ उपाध्यक्ष, दो महासचिव, आठ सचिव, मीडिया सचिव, कोषाध्यक्ष कार्यालय सचिव, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और किसान मोर्चा के अध्यक्षों का एलान किया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि हरजीत सिंह ग्रेवाल राकेश राठौर, अनिल सरीन, राजकुमार पाठी, संदीप रिणवा, उमेश शाकर, अर्चना दत, इकबाल सिंह लालपुरा को उपाध्यक्ष तथा दिनेश कुमार को संगठन मंहासचिव, आर मंजीत राय तथा केवल कुमार को महासचिव, विनीत जोशी, सुभाष शर्मा, अमनदीप पूनिया, वीरांवाली, रेनू थापर, अनिल सच्चर, विजय पुरी और जयश्री गुलाटी को सचिव नियुक्त किया गया है। 
 
इसके अलावा दीवान अतिम अरोड़ा को मीडिया सचिव, सुबोध वर्मा को मीडिया सह सचिव, गुरदेव शर्मा कोषाध्यक्ष, आदर्श भाटिया को सह कोषाध्यक्ष, तथा राजकुमार भाटिया को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मोना जसवाल को प्रदेश भाजपा महिला मोचा की प्रधान, मंजीत बाली को अजा मोर्चा का प्रधान और सुखपाल सिंह नन्नू को किसान मोर्चा का प्रधान बनाया गया है। सांपला ने कहा कि जल्द ही अन्य मोर्चा तथा प्रकोष्ठों के प्रधानों की घोषणा कर दी जाएगी। अभी बहुत से लोगों को भी उचित स्थान दिया जाना बाकी है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!