Edited By ,Updated: 25 Jan, 2015 07:07 AM
पंजाब के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने कहा है कि अमृतसर में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई ललकार रैली के बाद बादल सरकार का पतन अब तय है तथा रैली ने अकाली-भाजपा.....
रैली में जालंधर से सर्वाधिक कार्यकत्र्ता लेकर गए पूर्व मंत्री
जालंधर (धवन): पंजाब के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने कहा है कि अमृतसर में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई ललकार रैली के बाद बादल सरकार का पतन अब तय है तथा रैली ने अकाली-भाजपा गठजोड़ की हवा निकाल कर रख दी है। अवतार हैनरी जालंधर से आज सर्वाधिक कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं को बसों व ट्रकों में अमृतसर लेकर गए। उन्होंने बताया कि रैली अभूतपूर्व थी तथा जिस तरह से लोग कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को सुनने के लिए घरों से निकल आए हैं, उससे पता चलता है कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि रैली ने भाजपा की नशों के खिलाफ मुहिम को भी करारा झटका दे दिया है। भाजपा की कथनी व करनी का पता लोगों को चल गया है। एक तरफ तो वे नशों के खिलाफ बोलते हैं तो दूसरी ओर नशों का समर्थन कर रही सरकार को अपना समर्थन जारी रखे हुए हैं। हैनरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर अकाली-भाजपा की पोल जनता के बीच खोलनी चाहिए। शहरी जनता सबसे अधिक दुखी है, क्योंकि उसे चारों ओर से सरकार की मार झेलनी पड़ी है।
कांग्रेसी नेता ने कहा कि व्यापारियों पर सरकार ने कड़े कानून लागू किए हुए हैं। व्यापारियों के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। उद्योग अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। हैनरी ने कहा कि संभवत: विधानसभा के चुनाव 2017 से पहले हो जाएं। लोग अब कांग्रेस के साथ चल पड़े हैं तथा शहरों में तो भाजपा को अपने पैर जमाने का भी अवसर नहीं मिलेगा। अब चाहे पंजाब में अमित शाह आएं या नरेन्द्र मोदी, जनता पर कुछ असर पडऩे वाला नहीं है। पंजाब में अन्य सभी राजनीतिक दल समाप्ति की तरफ बढ़ रहे हैं।