दुल्हे की चालाकी विवाहिता के आगे फेल, कर रहा था ऐसी हरकत

Edited By ,Updated: 12 Jun, 2015 01:46 AM

article

एक दलित वर्ग के नौजवान द्वारा एक माह पहले एक लड़की से शादी करवाने के बाद उसको धोखे में रखकर एक...

गोनियाना(गोरालाल): एक दलित वर्ग के नौजवान द्वारा एक माह पहले एक लड़की से शादी करवाने के बाद उसको धोखे में रखकर एक अन्य नौजवान लड़की के साथ मंगनी करवा ली गई। दूसरी लड़की के पारिवारिक सदस्यों को इस घटना का पता चलने पर उस लड़की की जिंदगी तबाह होने से बच गई। पुलिस के पास तीनों पक्षों की दरख्वास्तें पहुंच चुकी हैं। 

गोनियाना मंडी में रहती रानी निवासी बलाहढ़ महिमा ने बताया कि दिलबाग सिंह पुत्र भगवान सिंह चिडियां बस्ती निवासी नेहियां वाला से 8 मई 2015 को रीति-रिवाज से उसकी शादी हुई थी। रानी ने बताया कि दिलबाग सिंह उसके साथ पिछले 2 वर्षों से गोनियाना मंडी में उसके पति के रूप में रह रहा था जिसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान उसने उससे एक माह पहले लिखित रूप में शादी भी करवाई थी। 
 
रानी ने आगे बताया कि उस समय कुछ गवाह चानन सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गोनियाना मंडी, ङ्क्षछदा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गोनियाना खुर्द, चमकौर सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी नेहियां वाला, केवल सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी लक्खी जंगल, मनजीत कौर पत्नी भगवान सिंह निवासी नेहियां वाला, भगवान सिंह पुत्र नायब सिंह निवासी नेहियां वाला मौजूद थे। 
 
उसने बताया कि दिलबाग सिंह ने उसको धोखे में रखकर इस दौरान केवल सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी लक्खी जंगल की लड़की से उसके साथ लिखित शादी से पहले ही शादी पक्की कर रखी थी। जब रानी ने दिलबाग सिंह को इस हरकत बारे पूछा तो उसने बताया कि उसके पारिवारिक सदस्यों ने लक्खी जंगल में जबरदस्ती शादी तय कर दी थी जबकि उसके पारिवारिक सदस्यों ने 6 मई 2015 को दिलबाग सिंह को बेदखल कर दिया था, फिर भी उसके पारिवारिक सदस्य उसकी शादी कार्रवाई में सहमति दिखा रहे हैं।  पीड़ित रानी ने जिला पुलिस प्रमुख, महिला थाना भटिंडा, थाना नेहियां वाला और प्रशासनिक अधिकारियों को दरख्वास्तें देकर मांग की है कि उसको इंसाफ दिलाया जाए। इस मामले बारे केवल सिंह निवासी लक्खी जंगल ने बताया कि दिलबाग सिंह ने उसकी लड़की से शादी करवाने के लिए मंगनी करवा ली थी, जिसका मौके पर पता चलने पर उसकी लड़की की जिंदगी तबाह होने से बच गई। इस मामले बारे उन्होंने भी उच्च अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है। 
 
जब उक्त मामले बारे दिलबाग सिंह से मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो उसने बताया कि उसकी रानी से शादी नहीं हुई, बल्कि एक दोस्त होने कारण वह उसके पास आया करता था। इस संबंधी जब पुलिस चौकी गोनियाना इंचार्ज संदेश कुमार से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास दिलबाग सिंह द्वारा दी गई दरख्वास्त उच्च अधिकारियों जरिए आ चुकी है। कार्रवाई के लिए सही जांच की जा रही है ताकि अगली कानूनी कार्रवाई की जा सके। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!