जयपुर : सहायक उप-निरीक्षक 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 03:46 PM

assistant sub inspector arrested in jaipur while accepting bribe of rs 10000

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को मंगलवार को एक महिला से 10 हजार रुपए की रिश्वत कथित तौर पर लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जयपुर : राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को मंगलवार को एक महिला से 10 हजार रुपए की रिश्वत कथित तौर पर लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ACB के अनुसार आरोपी की पहचान पुलिस आयुक्तालय जयपुर पूर्व के प्रतापनगर थाने में तैनात सुखदेव जाट के रूप में हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि ACB को 11 अगस्त को मिली शिकायत में परिवादी ने आरोप लगाया गया था कि एक मामले के जांच अधिकारी सुखदेव द्वारा मामले में प्रभावी पैरवी करने, मदद करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और चालान पेश करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत कथित तौर पर मांगी जा रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा परिवादी से कथित तौर पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि ACB ने पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के पर्यवेक्षण में मंगलवार को उपाधीक्षक पुलिस अर्चना मीणा के नेतृत्व में आरोपी को कथित तौर रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए पकड़ा और कथित रिश्वत उसकी वर्दी की पैंट की जेब से बरामद की। 

अधिकारियों ने बताया कि ACB की आरोपी से पूछताछ तथा आगे की कार्रवाई जारी है। ब्यूरो के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!