मुख्यमंत्री ने ‘महा मिशन वन मिलियन’ किया लांच

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 02:21 PM

devendra fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज ‘महाराष्ट्र मिशन वन मिलियन’ अभियान लांच किया जिसके अंतर्गत राज्य भर में 10 लाख छात्र फुटबाल ...

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज ‘महाराष्ट्र मिशन वन मिलियन’ अभियान लांच किया जिसके अंतर्गत राज्य भर में 10 लाख छात्र फुटबाल खेलेंगे।   फडणवीस ने राज्य खेल मंत्री विनोद तवाडे की उपस्थिति में इस मौके पर ‘डब्बावालों’ के साथ बाम्बे जिमखाना के करीब बॉल किक की।  

नेत्रहीन बच्चों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने फुटबाल खेली लेकिन थोड़ी सी बारिश ने उनका उत्साह कम कर दिया।  फडणवीस ने कहा कि फीफा अंडर-17 विश्व कप देश में और महाराष्ट्र में पहली बार आयोजित हो रहा है। इसके समर्थन के लिये तवाडे ने यह महा मिशन वन मिलियन अभियान शुरू करने का फैसला किया जिसके अंतर्गत 10 लाख छात्र फुटबाल खेलेंगे और यह आज से शुरू हुआ। पूरा महाराष्ट्र अब फुटबाल के रंग में रंग गया है। फीफा अंडर-17 विश्व कप अगले महीने से शुरू होगा।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!