फीफा अंडर-17 विश्व कप ने दिए कई सितारे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 04:37 PM

footballer

दुनिया के सबसे महंगे फुटबालर नेमार से लेकर छोटे पास (टिकी-टाका) के दिग्गज खिलाड़ी जेवियर हेर्नांडेज (जावी) , आंद्रेस इनिएस्टा और महान फुटबालर रोनाल्डिन्हो में एक समानता यह है कि....

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे महंगे फुटबालर नेमार से लेकर छोटे पास (टिकी-टाका) के दिग्गज खिलाड़ी जेवियर हेर्नांडेज (जावी) , आंद्रेस इनिएस्टा और महान फुटबालर रोनाल्डिन्हो में एक समानता यह है कि ये सभी फीफा अंडर-17 फुटबाल विश्व कप के बाद सीनियर स्तर पर भी सफलतम खिलाड़ी बने।   

भारत में 6 से 28 अक्तूबर तक फीफा अंडर-17 विश्व कप के 17वें संस्करण का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट से भी फुटबाल की दुनिया को कई सितारे मिल सकते हैं।   रोनाल्डिन्हो, इकर कैसिलास , जावी, इनिएस्टा, टॉनी क्रूस और मारियो गोएट्ज अंडर-17 विश्व कप में खेलने वाले ऐसे खिलाडिय़ों में शामिल है जिन्होंने फुटबाल विश्व कप भी जीते हैं।  ब्राजील की टीम 1997 (मिस्र) में जब अंडर-17 विश्व कप चैम्पियन बनी तब रोनाल्डिन्हो टीम के सदस्य थे। इसी विश्व कप में कैसिलास और जावी ने स्पेन को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी। जावी से चार साल जूनियर इनिएस्टा और फर्नांडो टोरेस ने 2001 में त्रिनिदाद एंड टोबागो में हुए विश्व कप में टीम का प्रतिनिधित्व किया।   

इसके बाद जावी और इनिएस्टा कई वर्षों तक स्पेन की राष्ट्रीय टीम और बाॢसलोना क्लब की ओर से खेलते हुए टिकी-टाका फुटबाल से दुनिया भर के प्रशंसकों का दिल जीता।  जापान में 2009 में हुये अंडर-17 विश्व कप में खेलने वाले ब्रजील के खिलाड़ी नेमार डा सिल्वा संतोस ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनावाया था। हालांकि उनकी टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गयी थी । लेकिन 8 साल के बाद वह दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं।   ब्रजील के रोनाल्डिन्हो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने फीफा अंडर-17 विश्व कप (1997) और फीफा विश्व कप (2002) जीता है। 2005 में सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का खिताब बेलोन डिओर जीतने वाले रोनाल्डिन्हो इन दिनों भारत में प्रीमियर फुटसाल में खेल रहे हैं।   

बेलोन डिओर के एक और विजेता पुर्तगाल के लुई फिगो भी अंडर-17 विश्व कप में खेल चुके हैं।   अंडर-17 विश्व कप के कुछ सितारे भारत में होने वाले विश्व कप से ब्रांड दूत के तौर पर भी जुड़े हैं जिनमें नाइजीरिया के कानू (1993) और अर्जेंटीना के कामबिएस्सो(1995) शामिल हैं।   
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!