हॉकी साई और चंडीगढ़ में होगा खिताबी मुकाबला

Edited By ,Updated: 21 May, 2017 12:18 PM

hockey

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई)और चंडीगढ़ के बीच सातवीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता पुरुष ए डिवीकान का खिताबी मुकाबला खेला ...

बेंगलुरु: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई)और चंडीगढ़ के बीच सातवीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता पुरुष ए डिवीकान का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।  शनिवार को खेले गए सेमीफइनल में साई ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी को 2-1 से और चंडीगढ़ ने ओडि़सा को 10-1 से पराजित किया। फाइनल और तीसरे स्थान के मैच रविवार को खेले जाएंगे।  

साई ने एक गोल से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की। पहला हाफ गोल रहित रहा। मध्य प्रदेश ने शैलेन्द्र सिंह के गोल से 48 वें मिनट में बढ़त बनाई लेकिन दो मिनट बाद ही रिमांशु ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर साई को बराबरी दिला दी। रिमांशु ने फिर एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर साई को जीत और फाइनल का टिकट दिला दिया।  

दूसरे सेमीफइनल में चंडीगढ़ ने एकतरफा अंदाज में ओडि़सा को 10-1 से रौंद दिया। ओडि़सा ने नौंवें मिनट में अजय कुमार एक्का के गोल से बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद चंडीगढ़ की टीम मैच पर छा गयी और उसने मनमाने अंदाज में गोल ठोके।  सुखमन सिंह ने 16 वें मिनट में चंडीगढ़ को बराबरी दिलाई। दूसरे हाफ में चंडीगढ़ ने आठ गोल ठोके। सुखमन ने 46 वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। मनिंदर सिंह ने 42 वें और 50 वें मिनट में दो गोल दागे।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!