गणेश उत्सव के दौरान मुंबई से कोंकण के लिये ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों की घोषणा

Edited By Updated: 23 Jul, 2021 05:36 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने शुक्रवार को घोषणा की कि गणेश चतुर्थी के लिये मुंबई से कोंकण की यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिये कोंकण रेलवे 40 अतिरिक्त फेरे लगाएगा।

यह सेवाएं पूर्व में घोषित 72 फेरों के अतिरिक्त होगी।
मुंबई से भाजपा सांसद मनोज कोटक और गोपाल शेट्टी तथा भाजपा विधायक आशीष शेलार के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दानवे ने कहा, “गणेश चतुर्थी के लिये किसी को भी कोंकण जाने में कोई समस्या नहीं होगी। अगर प्रतीक्षा-सूची बढ़ेगी तो हम पूर्व घोषित संख्या से ज्यादा फेरों में ट्रेन चलाएंगे।”
कोटक ने कहा कि अतिरिक्त फेरों की जरूरत इसलिये पड़ रही है क्योंकि पूर्व में घोषित 72 फेरों में अब क्षमता नहीं है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!