संग्रहालयों को अधिक पहुंच योग्य बनाने को रेड्डी ने पहलों की शुरुआत की

Edited By Updated: 19 May, 2022 12:48 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अंतराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर बुधवार को ‘म्यूजियम’ हैकाथॉन और ‘म्यूजियम ऑफ इंडिया’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की।

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अंतराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर बुधवार को ‘म्यूजियम’ हैकाथॉन और ‘म्यूजियम ऑफ इंडिया’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘म्यूजियम’ हैकाथॉन संग्रहालय-केंद्रित समस्याओं के अनूठे समाधान के लिए देश के सबसे प्रतिभाशाली प्रतिभाओं की तलाश करता है, वहीं 'म्यूजियम ऑफ इंडिया' ऐप का उद्देश्य देश के आठ राष्ट्रीय संग्रहालयों के 750 डिजिटलीकृत वस्तुओं तक पहुंच प्रदान करके संग्रहालयों की भौतिक और भौगोलिक सीमाओं को मिटाना है।
रेड्डी ने नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) की हस्तांतरण और क्षेत्रज्ञ प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप सभी जानते हैं, हम आज यहां अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने के लिए हैं, जो समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संग्रहालयों की क्षमता का पता लगाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद की एक पहल है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसे समय में आया है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!