भारत, बांग्लादेश की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में समन्वित गश्त की शुरुआत की

Edited By Updated: 22 May, 2022 11:54 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) भारत और बांग्लादेश की नौसेना ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने बढ़ते सहयोग को प्रदर्शित करने के मद्देनजर रविवार को बंगाल की खाड़ी में दो-दिवसीय समन्वित गश्त शुरू की।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि दोनों नौसेनाएं क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर संयुक्त गश्त कर रही हैं।
पिछली बार इस तरह की गश्त अक्टूबर 2020 में की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी रूप से निर्मित भारतीय नौसेना के दो पोत -कोरा और सुमेधा- इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

बांग्लादेशी नौसेना ने भी दो जहाजों - बीएनएस अली हैदर और बीएनएस अबू उबैदाह- को तैनात किया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!