योगी ने की नड्डा से मुलाकात

Edited By Updated: 11 Aug, 2022 06:24 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश में बुधवार को कुछ प्रमुख सांगठनिक बदलावों के एक दिन बाद हुई दोनों नेताओं की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट हुई। आपके मार्गदर्शन में डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के जन-जन की खुशहाली के लिए सेवा-भाव के साथ निरंतर कार्य कर रही है।’’
आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की थी।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई में लंबे समय से संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील बंसल को बुधवार को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री सुनील बंसल को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया था।

पार्टी ने बंसल के स्थान पर झारखंड में भाजपा के संगठन महासचिव का दायित्व संभाल रहे धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

सूत्रों के मुताबिक आदित्यनाथ और बंसल के बीच पिछले कुछ समय से कुछ सांगठनिक मुद्दों पर मतभेद थे। बंसल की उत्तर प्रदेश से विदाई को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि पार्टी द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बंसल को पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना जैसे राज्यों का प्रभारी बनाया जाना दर्शाता है कि केंद्रीय नेतृत्व को उनपर कितना भरोसा है।

एक अन्य राजनीतिक घटनाक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में पार्टी का नेता नियुक्त किया गया। मौर्य ने इस पद पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लिया है।

अध्यक्ष पद के अलावा स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में मंत्री भी हैं। पार्टी में उनके स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी मंथन जारी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!