देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी : सरकार

Edited By Updated: 27 Mar, 2023 03:46 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि उसने वेदों की शिक्षा के लिए देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है।

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि उसने वेदों की शिक्षा के लिए देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है।
लोकसभा में सी पी जोशी के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार ने यह जानकारी दी। जोशी ने पूछा था कि क्या सरकार का विचार वेदों की शिक्षा के लिए आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने का है।
इस पर, शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा, ‘‘ जी, हां। सरकार ने उज्जैन स्थित महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या परिसर में संचालित राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय की तर्ज पर देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है।’’ उन्होंने बताया कि इन पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालयों को पुरी (ओडिशा), द्वारका (गुजरात), श्रृंगेरी (कर्नाटक), बद्रीनाथ (उत्तराखंड) और गुवाहाटी (असम) में स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!