एप्पल ने रिलीज किया iOS 9.2

Edited By ,Updated: 10 Dec, 2015 10:48 AM

apple google android apple play music computers

दो दिन पहले ही गूगल ने अपने एंड्रॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट पेश किया था। वहीं आज एप्पल ने भी iOS 9 का नया अपडेट iOS 9.2 को लांच किया है।

जालंधरः दो दिन पहले ही गूगल ने अपने एंड्रॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो का अपडेट पेश किया था। वहीं आज एप्पल ने भी iOS 9 का नया अपडेट iOS 9.2 को लांच किया है। नए अपडेट में यूजर इंटरफेस में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है लेकिन कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी द्वारा iOS 9 की कमियों को दूर करने और ज्यादा सुरक्षित बनाने का भी दावा किया गया है। आगे हमने iOS 9.2 के ऐसे ही 5 खास फीचर्स की जानकारी दी है।

Apple Play Music

एप्पल ने iOS 9.2 अपडेट में एप्पल प्ले म्यूजिक के साथ कुछ फीचर्स जोड़े हैं। अब आप एप्पल की म्यूजिक सर्विस में गाने आॅफलाइन सेव कर सकते हैं। एप्पल म्यूजिक में अब आप नया प्ले लिस्ट बना सकते हैं। न्यू प्ले लिस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आपको गाने को सलेक्ट करना है और फिर आॅप्शन में जाना है। यहीं एड प्ले लिस्ट का विकल्प मिलेगा। खास बात यह कही जा सकती है कि प्ले लिस्ट में रिसेंट एड गाने सबसे उपर दिखाई देते हैं। अब आप आईक्लाउड से एल्बम और प्लेलिस्ट को फोन में डाउनलोड कर कर सकते हैं।

Top Story

एप्पल iOS 9.2 में न्यूज एप में भी बदलाव मिलेगा। न्यूज एप्प में अब आपको टॉप न्यूज स्टोरी का विकल्प मिलेगा। इसके माध्यम से आप दिन भर की सबसे महत्वपूर्ण खबर को देख सकेंगे। टॉप स्टोरी का चुनाव एप्पल की न्यूज टीम द्वारा किया जाएगा।

Mail Drop

एप्पल iOS 9.2 आॅपरेटिंग सिस्टम में मेल ड्रॉप फीचर को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके माध्मय से आप सेंट मेल में बड़ी फाइल को अटैच कर सकेंगे। इससे फोन से मेल और आॅफिस कार्यों को निबटाना आसान हो जाएगा।

USB camera Adapter Support

यह फीचर भी बेहद खास है। इसके माध्यम से आप अब बिना कंप्यूटर की सहायता से फोन में फोटो ट्रांसफर कर सकेंगे। कैमरा सीधा फोन से ही कनेक्ट हो जाएगा। अब आप अपने डीएसएलआर और प्वाइंट एंड शूट कैमरे के फोटो को आईफोन में ट्रांसफर कर सकेंगे।

3D Touch Support

एप्पल ने आईफोन 6s के साथ ही 3D टच स्क्रीन को पेश किया है। पंरतु NEX; के वक्त 3D तकनीक का उयपोग कुछ ही फीचर के साथ किया जा सकता था। वहीं नए अपडेट के बाद 3D टच का उपयोग आईबुक, स्विच कंट्रोल और वॉयस ओवर के दौरान भी ​किया जा सकेगा। इन फीचर्स अलावा iOS 9.2 में सीरी के साथ अरबी भाषा सपोर्ट, कीबोर्ड के साथ क्विक रिप्लाई और सफारी ब्राउजर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!