Uttarakhand : देहरादून में टोंस नदी पर बने पुल में हुआ बड़ा गड्ढा, 16 करोड़ रुपये से बना पुल 17 दिन में ढहा

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 12:30 AM

a huge pothole has formed on the bridge over the tons river in dehradun

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के खतरों को देखते हुए शासन ने चारधाम यात्रा को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के खतरों को देखते हुए शासन ने चारधाम यात्रा को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया। गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप के अनुसार, मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

100 से अधिक सड़कें बंद, स्कूल भी रहे बंद
भारी बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 100 से अधिक सड़कें भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई हैं। स्थिति की गंभीरता और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए देहरादून, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

देहरादून में पुल का संपर्क मार्ग धंसा, 12 घंटे बाधित रहा यातायात
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल का संपर्क मार्ग तड़के हुई बारिश के कारण धंस गया। इससे करीब 12 घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। हालांकि, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य कर 12 घंटे के भीतर मार्ग को दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने इस मामले की प्राथमिक जांच के आदेश दिए हैं और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिगड़ते हालात को देखते हुए अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने और बंद मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत
पुल धंसने की घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि 16 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत किया गया पुल 16 दिन भी नहीं टिक पाया। विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए लोक निर्माण मंत्री को बर्खास्त करने और संबंधित अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!