भाजपा में शामिल होंगी टीएमसी विधायक सोनाली गुहा

Edited By Updated: 08 Mar, 2021 01:14 AM

pti west bengal story

कोलकाता, सात मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी एवं पार्टी से चार बार विधायक रहीं सोनाली गुहा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर रविवार को कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगी।

गुहा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने उनसे यहां हेस्टिंग्स में पार्टी के कार्यालय में आकर भगवा पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा, ''मुकुलदा ने कल दोपहर एक बजे मुझे हेस्टिंग्स कार्यालय में बुलाया है। वहां मैं भाजपा में शामिल होउंगी।''
पश्चिम बंगाल विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष गुहा ने एक बार फिर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह फैसला लेना पड़ेगा।

सतगछिया से विधायक गुहा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस में उन्हें सम्मान नहीं मिला।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!