Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 02:10 PM
वेज या फिर चीज़ नूडल्स तो आपके जरूर खाएं लेकिन क्या चपाती नूडल्स ट्राई किए है...
पंजाब केसरी(यम)- वेज या फिर चीज़ नूडल्स तो आपके जरूर खाएं लेकिन क्या चपाती नूडल्स ट्राई किए है। अगर नहीं तो एक बार जरूर खाएं। यह खाने में बहुत टेस्टी होते है और साथ में हैल्थी भी। आज हम आपको चपाती नूडल्स बनाने की रेसिपी बताएंगे।
सामग्री
- 3 चपाती
- 1 टीस्पून तेल
- 1 टीस्पून लहसुन
- 70 ग्राम प्याज
- 50 ग्राम गाजर
- 80 ग्राम शिमला मिर्च
- 90 ग्राम पत्तागोभी
- 70 मि.ली केचप
- 1 टेबलस्पून रेड चिल्ली सॉस
- 1/2 टीस्पून सोया सॉस
- 1/2 टीस्पून नींबू का रस
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च
- 1 टीस्पून नमक
विधि
1. सबसे पहले तीनों चपातियों को रोल करके गोल आकार में काट लें।
2. एक पैन में तेल गर्म करके इसमें लहसुन और प्याज डालकर भूनें। फिर इसमें गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालकर 3-5 मिनट के लिए पकाएं।
3. अब इसमें केचप, रेड चिल्ली सॉस, सोया सॉस, नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4. इसके बाद इसमें कटी हुई चपाती डालें और 8-10 मिनट के लिए पकाएं।
5. चपाती नूडल्स तैयार है। इन्हें गर्मा-गर्म सर्व करें।