कैसे बनाएं नवरात्रा स्पैशल शक्करकंद का हलवा

Edited By ,Updated: 14 Oct, 2015 03:35 PM

navratri special sweet potato pudding

शक्करकंद का हलवा एक स्वादिष्ट और बेहतरीन व्यंजन है। इसमें शक्करकंद, इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता डालकर इसे अनोखे ढंग से बनाया जाता है। यह एक एेसा व्यंजन है जो आपको दिनभर स्फुर्ती प्रदान करता है।

शक्करकंद का हलवा एक स्वादिष्ट और बेहतरीन व्यंजन है। इसमें शक्करकंद, इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता डालकर इसे अनोखे ढंग से बनाया जाता है। यह एक एेसा व्यंजन है जो आपको दिनभर स्फुर्ती प्रदान करता है। इस को बनाने के लिए निम्न सामग्री इस्तेमाल की जाती है।
 
हलवे के लिए सामग्री-
1. शक्करकंद चार मध्यम आकार की उबली हुई
2. नारियल का बुरादा दो बड़े चम्मच
3. घी ½ कटोरी
4. चीनी ½ कटोरी
5. दो छोटी इलाइची का पाउडर
6. दो चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता
 
शक्करकंद का हलवा बनाने की विधि-
1. सबसे पहले उबले हुए शक्करकंद को कद्दूकस कर लें या फिर अच्छे से मसल लें।
2. फिर एक नॉन स्टिक कढाई में घी डाल के गर्म करें।
3. उसके बाद कढाई में शक्करकंद डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इसको गुलाबी होने तक भूनें।
4. जब मिश्रण घी छोड़ दे तब इसमें चीनी मिलाकर सूखने तक भूने।
5. फिर इस मिश्रण में इलाइची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें।
6. इसके बाद इस मिश्रण को कटे हुए बादाम और पिस्ता से अच्छे से सजाकर  परोसे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!