Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 07:29 PM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर समर्थकों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए गए। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की धमकी को चुनौती देते हुए गिरिराज पटना पहुंचे हैं। राबड़ी देवी ने कहा था कि केंद्रीय...
पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर समर्थकों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए गए। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की धमकी को चुनौती देते हुए गिरिराज पटना पहुंचे हैं।
राबड़ी देवी ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे को बिहार में आने नहीं दिया जाएगा। वह बिहार का माहौल खराब करना चाहते हैं। इस बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि वह 24 मार्च को बिहार आ रहें हैं, उन्हें राज्य में आने से कोई नहीं रोक सकता।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कसा तंज
गिरिराज सिंह के पटना पहुंचने पर कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिंह आरएसएस-भाजपा का संदेश लेकर पटना पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा को मगरमच्छ की संज्ञा देते हुए कहा कि वह सबको निगलना चाहती है।