Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 12:09 PM
राज्य में आज पुलिस सिपाही की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा का आयोजन पेपर लीक की आशंकाओं के बीच किया गया। यह परीक्षा 1300 से भी अधिक परीक्षा केंद्रों पर करवाई जा रही है। 15 अक्टूबर के बाद 22 अक्टूबर को भी सिपाही की भर्ती के...
बिहारः राज्य में आज पुलिस सिपाही की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा का आयोजन पेपर लीक की आशंकाओं के बीच किया गया। यह परीक्षा 1300 से भी अधिक परीक्षा केंद्रों पर करवाई जा रही है।
15 अक्टूबर के बाद 22 अक्टूबर को भी सिपाही की भर्ती के लिए परीक्षा करवाई जाएगी। आज की परीक्षा भी दो चरणों में होगी। शनिवार को पेपर लीक होने की खबर के बीच एसटीएफ तथा जिला पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। एडीजी मुख्यालय संजीव कुमार सिंघल के अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।