टुन्ना मामला: तेजस्वी का सुशील मोदी पर हमला, कहा अब निकालें कैंडल र्माच

Edited By ,Updated: 24 Jul, 2016 06:47 PM

rjd leader yadav stunning

बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद ...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य टुन्नाजी पांडेय की करतूत पर जमकर निशाना साधा है । 
 
यादव ने रविवार यहां ट्वीट कर भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि कौन फैला रहा है बिहार में जंगलराज सुशील मोदीजी? देखिए आपके परम प्यारे टुन्नाजी पांडेय की करतूत। निकालिए अब कैंडल मार्च ।   
 
उप मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा है कि यूं तो कमल कीचड़ से उपर होता है लेकिन भाजपा का कमल कीचड़ में सना है। कोई औरतों को गाली देता है तो कोई लड़कियों को छेड़ता है। उल्लेखनीय है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान आज तड़के भाजपा के विधान परिषद सदस्य टुन्नाजी पांडेय ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की थी और इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!