Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 06:25 PM
बिहार के मुंगेर जिले में नाव पलटने से दो महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है।
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में नाव पलटने से दो महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तेज हवा के कारण नाव का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित एक नौका में करीब 12 लोग सवार थे। नौका में दो महिलाएं सुमा देवी और आरो देवी जलावन के लिए लकड़ी नाव पर लादकर अपने घर लौट रही थीं, तभी नाव असंतुलित होकर झील में पलट गई।
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को मुआवजे की राशि देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को झील से गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य लोग जो उस समय नाव में सवार थे उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।