घरेलू क्लेश से दुखी मां ने मासूम बच्चों के साथ किया कुछ ऐसा, सुनकर रह जाएंगे दंग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 05:55 PM

बिहार के आरा जिले के सिन्हा गांव में घरेलू क्लेश ने तब एक विकराल रूप धारण कर लिया जब क्लेश से दुखी महिला ने खुद को और अपने दो बच्चों को जान से मारने की कोशिश की। इसके चलते महिला के चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई तथा महिला और उसके ढाई वर्षीय बच्चे की...

आरा(राकेश कुमार): बिहार के आरा जिले के सिन्हा गांव में घरेलू क्लेश ने तब एक विकराल रूप धारण कर लिया जब क्लेश से दुखी महिला ने खुद को और अपने दो बच्चों को जान से मारने की कोशिश की। इसके चलते महिला के चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई तथा महिला और उसके ढाई वर्षीय बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, सिन्हा गांव की ज्योति कुमारी ने घरेलू क्लेश से तंग आकर सबसे पहले अपने दोनों बच्चों का तेजधार हथियार से गला रेत डाला। अपने दोनों बच्चों को मरा हुआ समझकर फिर महिला ने खुद पर भी वार किया। इसी बीच घरवालों ने आकर महिला को रोका और उन्हें आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा महिला के चार साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक गंभीर रूप से घायल महिला के इलाज में लगे हुए हैं। वहीं ज्योति का कहना है कि यह घरेलू क्लेश कई वर्षो से चल रहा है जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!