33 साल पुराना TCS दफ्तर होगा बंद, 2200 कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jul, 2017 01:54 PM

33 year old tcs office to be closed  impact on 2200 employees

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैतीस सालों से चल रहा टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टी.सी.एस.) का दफ्तर बंद होने जा रहा है

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैतीस सालों से चल रहा टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टी.सी.एस.) का दफ्तर बंद होने जा रहा है। इससे यहां पर काम कर रहे 2200 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा, जिन्हें दूसरे ऑफिसों में शिफ्ट किया जाएगा। टी.सी.एस. का यह दफ्तर गोमतीनगर में स्थित हैं जिन कर्मचारियों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा उनकी संख्या 1700 के करीब हैं वहीं 500 कर्मचारी हाउसकीपिंग, सिक्युरिटी और अन्य कामों से जुड़े हुए हैं। 

सी.एम. योगी से लगाई गुहार
कर्मचारियों ने कहा कि दफ्तर बंद करने की सूचना मौखिक रुप से दी गई है इसके लिए किसी तरह का कोई ई-मेल या फिर नोटिस नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने दफ्तर को बंद करने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से गुहार लगाई है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर टी.सी.एस. अपने इस ऑफिस को बंद करती है तो उनको काफी समस्या आ जाएगी, क्योंकि वो पारिवारिक मजबूरी के कारण यहां से जा नहीं सकते हैं।

1984 में खुला था ऑफिस
टीसीएस का लखनऊ में ऑफिस तब खुला था, जब आई.टी. सेक्टर के बारे में किसी को पता नहीं था। यह कंपनी के सबसे पुराने ऑफिसों में भी शुमार है। पहले इस ऑफिस को 1984 में महाराणा प्रताप मार्ग पर खोला गया था। फिर जगह की कमी के कारण इसे स्टेशन रोड पर शिफ्ट किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!