अजय त्यागी ने सेबी चेयरमैन का पदभार संभाला

Edited By ,Updated: 01 Mar, 2017 06:50 PM

ajay tyagi to take charge as sebi chairman

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी ने आज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया। वह सेबी के नौवें चेयरमैन हैं। उन्होंने यू के सिन्हा का स्थान लिया है, जिनका 6 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।

मुंबईः भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी ने आज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया। वह सेबी के नौवें चेयरमैन हैं। उन्होंने यू के सिन्हा का स्थान लिया है, जिनका 6 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। त्यागी (58) की नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। उनके बारे में माना जाता है वह अधिक चर्चा में नहीं रहते।   

हिमाचल प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस त्यागी वित्त मंत्रालय में पूंजी बाजार विभाग का कामकाज देख चुके हैं। पद भार संभालने से पहले त्यागी प्रसिद्ध सिद्धीविनायक गणपति मंदिर गए। त्यागी नवंबर, 2014 में वित्त मंत्रालय में आने से पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। इसके अलावा वह पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी काम कर चुके हैं।   

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी त्यागी ने अर्थशास्त्र में स्नोत्तकोत्तर किया है। वह हार्वर्ड से लोक प्रशासन में मास्टर्स कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास प्रौद्योगिकी (कंप्यूटर साइंस) में मास्टर डिग्री है। सिन्हा का कार्यकाल सेबी में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। उनसे पहले डी आर मेहता 1995 से 2002 तक 7 साल तक सेबी प्रमुख पद पर रहे थे। सिन्हा से पहले 3 लोगों सी बी भावे, एम दामोदरन और जी एन बाजपेयी का सेबी में तीन-तीन साल का कार्यकाल रहा था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!