अशोक लेलैंड का मुनाफा 71% बढ़ा

Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 02:48 PM

ashok leyland reports 71  surge in q2 net profit

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर 294 करोड़ रुपए हो गया है।

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर 294 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 172.2 करोड़ रुपए रहा था। बता दें कि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड ने 157 करोड़ रुपए का अतिरिक्त घाटा दर्ज किया था। हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 6.9 फीसदी घटकर 4911 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 5274.4 करोड़ रुपए रही थी। साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा 624 करोड़ रुपए से घटकर 536.5 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा मार्जिन 12.6 फीसदी से घटकर 11.6 फीसदी रहा है।

BHEL को 109 करोड़ का मुनाफा
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 109 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल को 180.8 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 12.2 फीसदी बढ़कर 6664 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 5941 करोड़ रुपए रही थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा मार्जिन 2.3 फीसदी रहा है। बीएचईएल के मुताबिक  30 सितंबर 2016 तक कंपनी के पास 1.03 लाख करोड़ रुपए के ऑर्डर बकाया हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!