Edited By Parveen Kumar,Updated: 09 May, 2024 12:24 AM

लोकसभा चुनाव के बीच असम कांग्रेस का ट्विटर पेज हैक कर लिया गया था। शरारती तत्वों ने पेज का नाम असम कांग्रेस से बदलकर टेस्ला इवेंट रख दिया था। लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है और पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में इसकी समीक्षा की जा रही...
नेशनल डेस्क : लोकसभा चुनाव के बीच असम कांग्रेस का ट्विटर पेज हैक कर लिया गया था। शरारती तत्वों ने पेज का नाम असम कांग्रेस से बदलकर टेस्ला इवेंट रख दिया था। लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है और पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में इसकी समीक्षा की जा रही है।
कांग्रेस ने कहा कि फासीवादी सरकार द्वारा चुप कराने का यह प्रयास हमें रोक नहीं पाएगा। हम अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और सच बोलने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम आपके आपके अटूट समर्थन के धन्यवादी रहेंगें और हम ऐसी हरकतों के देखकर चुप नहीं रहेंगे।