नकली नोटों की स्मगलिंग रोकने के लिए BSF का मास्टर प्लान

Edited By ,Updated: 12 Feb, 2017 01:59 PM

bsf in talks with rbi to train jawans to identify fake notes

कालेधन और नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए। अब बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (बी.एस.एफ.) नकली नोटों के खिलाफ मास्टर प्लान बना रहा है। नकली नोटों की स्मगलिंग पर लगाम लगाने के लिए बी.एस.एफ. भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) से ट्रेनिंग...

कोलकाताः कालेधन और नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए। अब बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (बी.एस.एफ.) नकली नोटों के खिलाफ मास्टर प्लान बना रहा है। नकली नोटों की स्मगलिंग पर लगाम लगाने के लिए बी.एस.एफ. भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) से ट्रेनिंग लेगा।

RBI से बातचीत 
इसके लिए बी.एस.एफ. आर.बी.आई. से जवानों की ट्रेनिंग के लिए बातचीत कर रहा है ताकि भारत-बंगलादेश बॉर्डर पर होने वाली नकली नोटों की स्मगलिंग पर लगाम लगाई जा सके। पिछले एक महीने से बॉर्डर पर 2,000 रुपए के नकली नोटों की लगातार पकड़ी जा रही खेपों ने सुरक्षा और खुफिया एजैंसियों की नींद उड़ा रखी है।

नकली नोट बने चिंता का विषय 
एक वरिष्ठ बी.एस.एफ. अधिकारी ने बताया, ''सुरक्षा एजैंसियों द्वारा पकड़े जाने वाले नकली नोटों की संख्या चिंता का विषय है। इन नकली नोटों में नए 2,000 रुपए के नोटों में दिए गए आधे से ज्यादा सिक्यॉरिटी फीचर्स को कॉपी कर लिया गया है। इसलिए हम आर.बी.आई. से जवानों और अधिकारियों को 2,000 रुपए के नोटों की पहचान के लिए ट्रेनिंग की बात कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही हम नोटों की पहचान करने में सक्षम होंगे।''

एक अन्य बी.एस.एफ. अधिकारी ने कहा, ''हम चाहते हैं कि जवान और अधिकारी किसी तकनीक या फिजिकल तरीके से असली और नकली नोटों की स्पष्ट पहचान कर सकें। नए 2,000 रुपए के नोट में 17 सिक्यॉरिटी फीचर्स हैं, हम चाहते हैं कि इन नकल की भी स्पष्ट पहचान कर सकें।'' हालांकि नोटबंदी के बाद भारत-बंगलादेश बॉर्डर खासतौर पर माल्दा-मुर्शिदाबाद जिले में नकली नोटों की स्मगलिंग पर काफी हद तक रुक गई थी लेकिन 2,000 रुपए के नकली नोटों के आने बाद फिर से चिंता जताई जा रही है।

माल्दा जिले के पास केंद्रीय और राज्य पुलिस एजेंसियों ने दिसंबर 2016 और जनवरी के बीच कई बार नकली 2,000 रुपए के नोट जब्त किए हैं। हाल में, 8 फरवरी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले में एक युवक को 2,000 रुपए के 40 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था जोकि नोटबंदी के बाद नकली नोट पकड़े जाने का बड़ा मामला माना जा रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!