किसानों की आय दोगुनी करने के लिए होंगे बड़े सुधार

Edited By ,Updated: 13 Feb, 2017 12:09 PM

central panel on doubling farmers   income mulls major reforms

साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र द्वारा गठित समिति कृषि क्षेत्र में अनेक बड़े सुधारों पर विचार कर रही है जिसमें मुनाफा केंद्रित रुख अपनाते हुए उत्पादकता बढ़ाना

हैदराबादः साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र द्वारा गठित समिति कृषि क्षेत्र में अनेक बड़े सुधारों पर विचार कर रही है जिसमें मुनाफा केंद्रित रुख अपनाते हुए उत्पादकता बढ़ाना और कृषि लागत कम करना शामिल है। समिति के चेयरमैन अशोक दलवाई ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘हम इस तरह की रणनीतियों की सिफारिश करना चाहते हैं कि व्यावहारिक हों और राज्य सरकारों व केंद्र, दोनों के लिए फायदेमंद हों। एेसे कार्य व्यवहार जिन्हें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अपनाया जा सके।’ यह समिति बड़े पैमाने पर बाजार सुधारों की सिफारिश करने तथा कृषि क्षेत्र के उप क्षेत्रों- पशुपालन, पोल्ट्री व मत्स्य पालन- पर अधिक ध्यान देने की सलाह देने पर विचार कर रहा है। समिति का गठन पिछले साल अप्रैल में किया गया था।

समिति वैज्ञानिकों, किसानों  व पेशेवर संगठनों सहित अन्य भागीदारों से विचार विमर्श कर रही है और अपनी रिपोर्ट इस साल अप्रैल तक सौंप देगी। कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव दलवई ने कहा कि खेती बाड़ी को व्यावहारिक बनाना ‘सबसे बड़ी चुनौती’ है। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर किसान, छोटे व सीमांत हैं। उन्होंने कहा कि कृषि में लाभ कमाने का सिद्धांत इस तथ्य पर विचार से आता है कि सकल उत्पादन क्या है और कृषि लागत क्या है। उन्होंने कहा कि कटाई के बाद फसल प्रबंधन भी बहुत महत्वपूर्ण है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!