Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jun, 2017 03:44 PM
मुश्किल हालात से जूझ रही है सरकारी टैलीकॉम कंपनी एम.टी.एन.एल. ने सरकार से मदद की गुहार की है। एम.टी.एन.एल. के सीएमडी पी के पुरवार ने कहा है कि कंपनी को 8 से 10 हजार करोड़ रुपए की जरूरत है।
नई दिल्लीः मुश्किल हालात से जूझ रही है सरकारी टैलीकॉम कंपनी एम.टी.एन.एल. ने सरकार से मदद की गुहार की है। एम.टी.एन.एल. के सीएमडी पी के पुरवार ने कहा है कि कंपनी को 8 से 10 हजार करोड़ रुपए की जरूरत है।
पुरवार को कहना है कि निजी कंपनियों की तरह एम.टी.एन.एल. की प्रोमोटर यानी सरकार ने निवेश नहीं किया है। इसलिए सरकार को कंपनी में निवेश करना चाहिए।
पुरवार के मुताबिक कंपनी का 90 फीसदी पैसा कर्मचारियों पर खर्च होता है इसलिए वे वीआरएस लाने पर विचार कर रहे हैं। उनका ये भी कहना है कि एम.टी.एन.एल.-बी.एस.एन.एल. के विलय पर फैसला सरकार पर निर्भर है।