देश के 10 टॉप अरबपतियों पर नोट बैन का असर, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 02:27 PM

mukesh ambani  note exchange

नोटबंदी का असर देश के 10 टॉप अरबपतियों पर भी पड़ा है। 8 नवंबर के बाद से लेकर 16 नवंबर तक कुमार मंगलम बिड़ला ग्रुप की कंपनियों का कुल मार्कीट कैप 20 हजार करोड़ से ज्यादा घटी है।

नई दिल्लीः नोटबंदी का असर देश के 10 टॉप अरबपतियों पर भी पड़ा है। 8 नवंबर के बाद से लेकर 16 नवंबर तक कुमार मंगलम बिड़ला ग्रुप की कंपनियों का कुल मार्कीट कैप 20 हजार करोड़ से ज्यादा घटी है। तो वहीं मुकेश आंबानी के वेल्थ में भी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए टॉप 10 अरबपतियों के बारे में जिनकी वेल्थ में गिरावट दर्ज की गई है।  

कुमार मंगलम बिड़ला
आदित्य बिड़ला ग्रुप की 6 कंपनियों की कुल मार्कीट कैप 20301 करोड़ रुपए घटी है। यह किसी भी ग्रुप को इस हफ्ते हुआ सबसे ज्यादा नुकसान है। आदित्य बिड़ला नूवो की कुल मार्कीट कैप 1742 करोड़ रुपए घटी है। वहीं ग्रैसिम की मार्कीट कैप 8 नवंबर के बाद से 4331 करोड़ रुपए घटी है।  

आनंद महिंद्रा 
महिन्द्रा ग्रुप की कंपनियों के कुल मार्कीट कैप में 15808 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का मार्कीट कैप 6836 करोड़ रुपए, महिन्द्रा फाइनैंशियल की मार्कीट कैप 395 करोड़ रुपए, कोटक महिन्द्रा बैंक की 7308 करोड़ रुपए, महिन्द्रा सीआई की 375 करोड़ रुपए और टेक महिन्द्रा की मार्कीट कैप 894 करोड़ रुपए घटी है।   

अनिल अग्रवाल
एक हफ्ते के दौरान वेदांता की मार्कीट कैप 2379 करोड़ रुपए घटी है वहीं, हिंदुस्तान जिंक की मार्कीट कैप 7605 करोड़ रुपए और केयर्न इंडिया की मार्कीट कैप 1895 करोड़ रुपए घटी है। अनिल अग्रवाल को नोट बैन के बाद मार्कीट में गिरावट से 11879 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। 

दिलीप सांघवी
सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी की मार्कीट कैप 46 करोड़ रुपए घटी है। वहीं सन फार्मा इंडस्ट्री की मार्कीट कैप 9701 करोड़ रुपए घटी है यानी दिलीप सांघवी की कंपनियों का मार्कीट कैप एक हफ्ते के दौरान 9747 करोड़ रुपए कम हो गया है।  

अनिल अंबानी
रिलायंस ए.डी.ए. ग्रुप की 4 कंपनियों की कुल मार्कीट कैप पिछले एक हफ्ते में 5802 करोड़ रुपए घटी है। हफ्ते के दौरान रिलायंस कैपिटल की मार्कीट कैप में 1695 करोड़ रुपए घट गई हैं। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस की मार्कीट कैप में 1668 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई हैं। रिलायंस पावर के मार्कीट कैप में 1178 करोड़ और रिलायंस इन्फ्रा की मार्कीट कैप में 1262 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

के.पी. सिंह
बीते हफ्ते के दौरान रियल एस्टेट कंपनी डी.एल.एफ. की मार्कीट कैप 5778 करोड़ रुपए घट गई है।  

आदि गोदरेज
आदि गोदरेज की स्टॉक मार्कीट में लिस्टेड तीन कंपनियों की कुल मार्कीट कैप में बीते एक हफ्ते के दौरान 5449 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है। 

मुकेश अंबानी
भारत के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को नोटबैन के बाद3746 करोड़ रुपए का नुकसान स्टॉक मार्कीट में हो चुका है। 

गौतम अडानी
अडानी ग्रुप कंपनियों की कुल मार्कीट कैप बीते हफ्ते करीब 1076 करोड़ रुपए घटा है। पिछले हफ्ते के दौरान अडानी एंटरप्राइजेस की कुल मार्कीट कैप 264 करोड़ रुपए कम हुई है। वहीं अडानी पावर की मार्कीट कैप एक हफ्ते में 598 करोड़ रुपए घट गया है। वहीं अडानी ट्रांसमिशन की मार्कीट कैप में भी 214 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 

सुनील भारती मित्तल
भारती ग्रुप की कंपनियों की कंपनियो में की कुल मार्कीट र्केट कैप नोट बैन के बाद से 531 करोड़ रुपए घटी है। इस दौरान भारती एयरटेल की मार्कीट कैप 739 करोड़ रुपए बढ़ी है जबकि भारती इन्फ्राटेल की मार्कीट कैप 208 करोड़ रुपए बढ़ी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!