BSNL-MTNL के विलय में नया पेंच!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 04:02 PM

new screw in merger of bsnl mtnl

बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. के मर्जर में देरी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक दूरसंचार मंत्रालय जल्दबाजी में फैसला लेना नहीं

नई दिल्लीः बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. के मर्जर में देरी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक दूरसंचार मंत्रालय जल्दबाजी में फैसला लेना नहीं चाहता है। दूरसंचार मंत्रालय किसी भी सूरत में एयर इंडिया जैसी स्थिति पैदा नहीं करना चाहता। गौरतलब है कि मार्च में बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. के मर्जर के लिए बनी कमिटी ने विलय की सिफारिश की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय भी दोनों कंपनियों के विलय के पक्ष में है। वहीं, बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. के मर्जर को लेकर जून तक कैबिनेट नोट भेजने की योजना थी। हालांकि, अब दूरसंचार मंत्रालय  बी.एस.एन.एल. और एम.टी.एन.एल. के मर्जर को लेकर फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।

दरअसल दूरसंचार मंत्रालय को एयर इंडिया जैसे हालात पैदा होने का डर है। बता दें कि दूरसंचार मंत्रालय की चिंता का कारण ये भी है कि एम.टी.एन.एल  में 40,000 कर्मचारी हैं, जबकि  बी.एस.एन.एल. के कर्मचारियों की संख्या 2 लाख के आसपास है। एम.टी.एन.एल. की आय में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 2002 में एम.टी.एन.एल.की आय 6143 करोड़ रुपये रही थी, जो 2016 में घटकर 3303 करोड़ रुपए पर आ गई। एम.टी.एन.एल.  पर 18,000 करोड़ रुपए का कर्ज भी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!