5 पैट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर पहले साल नहीं लगेगा GST

Edited By ,Updated: 25 Apr, 2017 03:20 PM

no gst on 5 petroleum products

सरकार 1 जुलाई से जी.एस.टी. लागू करने की तैयारी में है। मगर कुछ चीजें हैं ....

नई दिल्लीः सरकार 1 जुलाई से जी.एस.टी. लागू करने की तैयारी कर रही है। मगर कुछ चीजें हैं जिन पर जी.एस.टी. लगे या नहीं इसे लेकर अभी फैसला होना बाकी है। आज जी.एस.टी. काउंसिल ने ये तय किया है कि 5 पैट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर जी.एस.टी. नहीं लगाया जाएगा। ये जानकारी रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने दी है।

अधिया के मुताबिक 5 पैट्रोलियम प्रोडक्ट पर पहले साल जी.एस.टी. नहीं लगेगा, लेकिन पहले साल के बाद हर साल समीक्षा के बाद टैक्स लगेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के लिए जी.एस.टी. अहम होगा। जी.एस.टी. प्रैक्टिशनर नियुक्त किए जाएंगे और ये जी.एस.टी. प्रैक्टिसनर ट्रेडर्स के लिए रिटर्न फाइल करेंगे।

महंगे होंगे आयातित सामान
अधिया ने कहा कि जी.एस.टी. लागू होने के बाद आयातित सामान महंगे हो जाएंगे जिसका फायदा घरेलू कंपनियों को मिलेगा। हालांकि, उन्होंने नई कर व्यवस्था से महंगाई बढ़ने की आशंका को खारिज कर दिया। नई कर व्यवस्था में आयात पर सीमा शुल्क पहले की तरह बना रहेगा और साथ ही आयातित उत्पादों पर जी.एस.टी. के स्लैब के हिसाब से भी कर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आयातित उत्पाद महंगे होंगे और घरेलू बाजार में भारतीय कंपनियां ज्यादा प्रतिस्पर्धी होंगी जिससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। जी.एस.टी. लागू करने वाले अन्य देशों में महंगाई बढ़ने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत में इससे मुद्रास्फीति नहीं बढ़ेगी क्योंकि यहां पहले से ही बहुस्तरीय कर प्रणाली मौजूद है। उन्होंने कहा कि जिन देशों में जी.एस.टी. लागू करने से महंगाई बढ़ी है वहां ऐसा एक स्तरीय कर प्रणाली से बहुस्तरीय कर प्रणाली अपनाने के कारण हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!