4 hours ago
6 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
12 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
PM मोदी-शिंजो आबे ने किया बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास
Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 11:14 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में रेलवे के इतिहास के नए युग का शुभारंभ करते हुए ....
अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में रेलवे के इतिहास के नए युग का शुभारंभ करते हुए मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना की आज आधारशिला रखी। यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपए का है। इसके साथ ही भारतीय रेलवे में ना सिर्फ एक नया अध्याय जुड़ जाएगा बल्कि हजारों लोगों के लिए रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। बुलेट ट्रेन का यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद से मुंबई तक का है। सरकार की तरफ से यह प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रखी गई नए भारत की वींव अहमदाबाद के साबरमती स्थित रेलवे के एथलेक्टिस स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में दस हजार से अधिक लोगों के समक्ष दोनों प्रधानमंत्रियों ने यहां बनने वाले मुख्य स्टेशन एवं यार्ड तथा वडोदरा में निर्मित होने वाले हाईस्पीड रेल ट्रैक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण की आधारशिला पट्टिका का अनावरण किया। इस मौके पर श्री फणनवीस ने कहा कि यह बुलेट ट्रेन परियोजना की नहीं बल्कि नए भारत की नींव रखी गई है। इसका गुजरात एवं महाराष्ट्र के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों राज्योंं के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि होगी। पूरे गुजरात में बुलेट ट्रेन को लेकर बहुत उल्लास एवं उत्साह का माहौल है। सभी आय वर्गों के लोग बुलेट ट्रेन को जल्द से जल्द देखने को उत्सुक हैं। बदलेगी देश की शक्ल-सूरत रेल मंत्री गोयल ने इसे देश के लिए हर्ष का अवसर बताते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन दो मित्र देशों के भारत एवं जापान के बीच संबंधों में भाईचारे का प्रतीक होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के सपने को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी की कर्मभूमि साबरमती में इस परियोजना का शुभारंभ होना गौरव की बात है जिनके जीवन में रेल के कारण ही बदलाव आया और नस्लीय भेदभाव की ट्रेन ने उन्हें समानता एवं स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल दुनिया की आधुनिकतम तकनीक से जुड़ेगी और देश की आर्थिक तरक्की को और गति देगी। करीब 160 साल पुरानी भारतीय रेल का विगत चार पांच दशकों से तकनीक विकास जरूरत के मुताबिक नहीं हो पाने से अनेक संकटों में घिरी है। देश में शिन्कान्सेन तकनीक आने से भारतीय रेलवे तेजी से आगे बढ़ेगी। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से भारत में मेक इन इंडिया के माध्यम से सस्ती बुलेट ट्रेनें बनेंगी जिन्हें निर्यात करके पैसा कमाया जा सकेगा। बुलेट ट्रेन की लागत में कमी आने से उस तकनीक से भारतीय रेल नेटवर्क को भी उन्नत बनाया जा सकेगा। इस प्रकार से यह परियोजना भारतीय रेलवे की शक्लो-सूरत बदलने वाली परियोजना है। कल पीएम शिंजो का हुआ शानदार स्वागत बुधवार को पीएम मोदी ने खुद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शिंजो आबे को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद शिंजो आबे को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे जॉइंट रोड शो के बाद साबरमती आश्रम पहुंचे। पीएम मोदी जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी को डिनर के लिए अहमदाबाद के प्रसिद्ध 'अगाशिए टैरेस' रेस्तरां ले गए। यह रेस्तरां अपने शानदार नजारे और गुजराती जायके के लिए मशहूर है। इन राष्ट्राध्यक्षों ने 'जनतरंग' संगीत का भी लुत्फ उठाया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वित्तीय प्रदर्शन की रेटिंग एजेंसी एसएंडपी, फिच ने की सराहना
बाजार में जारी 5 दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 74,000 के नीचे बंद
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का चौथी तिमाही में मुनाफा 45% बढ़कर 1,218 करोड़ रुपए
Indigo ने दिया 30 A 350-900 चौड़ी बॉडी वाले विमानों का ऑर्डर, 4 से 5 अरब डॉलर में हो सकता है सौदा
Deloitte ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की GDP वृद्धि 6.6% रहने का लगाया अनुमान
ICICI Bank ने ब्लॉक किए 17000 क्रेडिट कार्ड, जानिए क्या है मामला?
सरकार को महंगाई घटने का भरोसा, अच्छे संकेत दे रहे मॉनसून के अनुमान
Swiggy लाएगी 120 करोड़ डॉलर का IPO, नए शेयरों से 3,750 करोड़ जुटाने की योजना
RBI के एक फैसले से उदय कोटक को हुआ भारी नुकसान, एक दिन में डूबे 10 हजार करोड़
527 भारतीय उत्पादों में कैंसर फैलाने वाला केमिकल, यूरोपीय यूनियन को मिला सबूत
CAD $
27/04/2024 01:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने कारोबार को
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के किसी सदस्य
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को
सिंह राशि वालों को व्यापार में कुछ न कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस के किसी काम को पूरा
कन्या राशि के लोग लंबे समय से जिस काम को करने के बारे में सोच रहे थे, उसे पूरा कर लेंगे। बिजनेस को लेकर
तुला राशि के लोग पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। इस राशि के जातकों को पैसे कमाने के नई मौके
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी
मकर राशि के लोग दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता को उनकी
कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में मेहनत के हिसाब से सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes