Edited By ,Updated: 05 Mar, 2017 02:05 PM
भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) के गर्वनर उर्जित पटेल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार वैभव नाम का व्यक्ति नागपुर से इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) के गर्वनर उर्जित पटेल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार वैभव नाम का व्यक्ति नागपुर से इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक, उसने पटेल को धमकी की दी कि वह फौरन आर.बी.आई. गर्वनर की नौकरी छोड़ दें। इसके अलावा उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई थी। धमकी ई-मेल के जरिए मिली थी। धमकियों के बाद पटेल ने साइबर पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी।
पटेल को हाल ही में गवर्नर चुना गया है। उनसे पहले रघुराम राजन आर.बी.आई. के गवर्नर थे। नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत को लेकर उर्जित पटेल पर विपक्ष ने कई बार निशाना साधा।