लगातार दूसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार

Edited By ,Updated: 26 Aug, 2016 04:57 PM

sensex recovers 85 pts on sep f o series take off

अमरीका में फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जैनेट येलेन के संबोधन से पहले निवेशकों की सतर्कता के बीच अधिकांश समूहों में हुई बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट रही

मुंबईः अमरीका में फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जैनेट येलेन के संबोधन से पहले निवेशकों की सतर्कता के बीच अधिकांश समूहों में हुई बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और ये 2 सप्ताह से अधिक अवधि के निचले स्तर पर आ गए। बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सैंसेक्स 53.66 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 27,782.25 अंक पर आ गया। यह 10 अगस्त के बाद का निचला स्तर है।

 

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) का निफ्टी भी 19.65 अंक अर्थात् 0.23 फीसदी गिरकर 8,572.55 अंक पर आ गया। बी.एस.ई. की छोटी कंपनियों में भी बिकवाली का जोर रहा। हालांकि मंझौली कंपनियों में तेजी दर्ज की गई। इससे बाजार की गिरावट की रफ्तार पर अंकुश लगाने में मदद मिली। बी.एस.ई. का मिडकैप 0.17 फीसदी चढ़कर 13,000.15 अंक पर पहुंच गया वहीं स्मॉलकैप 0.12 प्रतिशत फिसलकर 12,487.12 अंक पर रहा। निवेशकों की सतर्कता के कारण विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। 

 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 1.18 फीसदी तथा दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.27 फीसदी टूट गया। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.41 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.07 फीसदी की बढ़त रही। यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी में रही। इस दौरान बी.एस.ई. में कुल 2,850 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,547 गिरावट में रहे। 1,094 के शेयर चढ़ गए जबकि 209 के भाव अपरिवर्तित रहे। एन.एस.ई. में कुल 1,544 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 964 गिरकर, 512 चढ़कर तथा 68 स्थिर रहकर बंद हुए।

 

सैंसेक्स पिछले दिवस के 27,835.91 अंक के मुकाबले 47 अंक चढ़कर 27,882.75 अंक पर खुला। कारोबार की शुरूआत में ही यह और तेज होता हुआ 27,935.88 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक जा पहुंचा। कारोबार के दौरान बिकवाली के जोर पकडऩे से यह गिरता हुआ 27,696.99 अंक के दिवस के निचले स्तर तक आ गिरा। कारोबार की समाप्ति से कुछ पहले इसने संभलने की कोशिश की और अंतत: 53.66 अंक कमजोर रहकर 27,782.25 अंक पर बंद हुआ।

 

निफ्टी भी पिछले दिवस के 8,592.20 अंक के मुकाबले हरे निशान में 8,614.35 अंक पर खुला और लिवाली की बदौलत 8,622.95 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तथा बिकवाली के दबाव में 8,547.55 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूता हुआ अंतत: 19.65 अंक गिरकर 8,572.55 अंक पर रहा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार में यह गिरावट निवेशकों की सतर्कता बरतने के कारण आई है। अमरीका में फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन आज केन्द्रीय बैंकरों की बैठक को संबोधित करने वाली हैं। उनके भाषण में ब्याज दर के बारे में संकेत मिलने की उम्मीद है। यदि संकेत ब्याज दर बढ़ाने के पक्ष में रहे तो घरेलू शेयर बाजार में और गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा बैंकिंग समेत अधिकांश समूहों में बिकवाली होने से भी ये कमजोर हुए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!