TCS का बाजार पूंजीकरण छह लाख करोड़ रुपए के पार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 04:16 PM

tcs market cap crosses rs 6 lakh crore

टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैपिटलाइजेशन) आज छह लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। टीसीएस यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी कंपनी हो गई है। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है।

नई दिल्लीः टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैपिटलाइजेशन) आज छह लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। टीसीएस यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी कंपनी हो गई है। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है।

बंबई शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 6,12,696.46 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस रिलायंस इंडस्ट्रीज से आगे निकल गई है। बंबई शेयर बाजार में आईटी कंपनी का शेयर 4.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,254.80 रुपए पर चल रहा था। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.89 प्रतिशत के नुकसान से 963.10 रुपए पर था। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 6,11,096.56 करोड़ रुपए पर था।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!