Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 03:50 PM
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) भारत संचार निगम लि. (बी.एस.एन.एल.) की सीमित फिक्स्ड मोबाइल टैलीफोनी (एफएमटी) सेवाओं की समीक्षा कर रहा है। मोबाइल ऑपरेटरों की आपत्तियों के बाद यह कदम उठाया गया है।
नई दिल्लीः भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) भारत संचार निगम लि. (बी.एस.एन.एल.) की सीमित फिक्स्ड मोबाइल टैलीफोनी (एफएमटी) सेवाओं की समीक्षा कर रहा है। मोबाइल ऑपरेटरों की आपत्तियों के बाद यह कदम उठाया गया है। इस बारे में निर्णय जल्द आने की उम्मीद है।
ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा, ‘‘हमारी टीम बी.एस.एन.एल. के साथ काम कर रही है। हमने एफएमटी सेवा के पूरे ढांचे को समझने के लिए कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैंं। इसके बाद हम अपनी राय कायम करेंगे।’’ सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीआेएआई) ने नियामक से बी.एस.एन.एल. की सीमित फिक्स्ड मोबाइल टैलीफोनी सेवाओं की शिकायत की है। बी.एस.एन.एल. की यह सेवा एप्प आधारित सेवा है। इससे मोबाइल फोन लैंडलाइन की तर्ज पर कार्डलेस फोन में तब्दील हो जाता है और इससे घर के परिसर में कॉल की जा सकती है या ली जा सकती है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर बी.एस.एन.एल. के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ट्राई ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं और हम उसका जवाब दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया।’’