धोनी ने तोड़ा सचिन का रिकार्ड, बने देश के सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

Edited By ,Updated: 24 Oct, 2016 12:31 AM

dhoni broke the record of sachin

भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

चंडीगढ़, (संघी/लल्लन): भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। यह कीर्तिमान उन्होंने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी के दौरान माही ने छक्कों के साथ नए रिकार्ड बनाए। सबसे पहले उन्होंने स्पिनर मिशेल सेंटनर की गेंद पर सीधा छक्का लगाकर वनडे में अपने नौ हजार रन पूरे किए। यह कीर्तिमान हासिल करने वाले वह पांचवे भारतीय बने।

उनका यह रिकार्ड 244 की पारी में 281वें मैच में बना। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और श्रीलंका के कुमार संगाकारा के बाद वह यह कीर्तिमान कायम करने वाले विश्व के तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने। इतना ही नहीं उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा छक्के 195 लगाए जाने के रिकार्ड को भी तोड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!